गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता इजहारे-ए-मोहब्बत के पर्व कहे जाने वाले वेलेंटाइन डे को युवा जोड़ों के साथ नवविवाहितों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। प्यार की बातों को आगे बढ़ाने का जरिया गुलाब के फूल बने। 13 फरवरी की रात से लेकर 14 की देर रात तक करीब छह लाख गुलाब के फूलों की बिक्री का दावा कारोबारी कर रहे हैं। वहीं रेस्टोरेंट, होटल के साथ रामगढ़झील किनारे युवा जोड़ों की भीड़ देखी गई। इसके अलावा, होटल, मॉल और शोरूम दिवस विशेष की थीम पर अपनी साज-सज्जा के साथ आगंतुकों को आकर्षित करते रहे। वेलेंटाइन डे पर पार्क, रेस्त्रां आदि जगहों पर शनिवार की सुबह से देर शाम तक प्रेमी युगलों के अलावा नवविवाहित जोड़ों की भीड़ लगी रही। वेलेंटाइन गिफ्ट और गुलाब का फूल देकर युवाओं ने अपनी मोहब्बत का इजहार किया। शनिवार को तमाम जोड़ों ने दाम्पत्य बंधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.