मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू हुए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वित्तीय संकट से गुजर रहे हैं। जन आरोग्य समिति का गठन नहीं होने से इनके संचालन में बाधा आ रही है। राशि के अभाव में मरीजों की मिलने वाली सुविधाएं भी इन सेंटरों पर उपलब्ध नहीं हैं। मुजफ्फरपुर जिले के 170 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जन आरोग्य समिति का गठन नहीं हुआ है। इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के खाते में हर साल 30 हजार रुपये स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भेजे जाते हैं। इसी राशि से इनका खर्च चलता है। लेकिन, पैसे के अभाव में परेशानी बढ़ गई है। इन सेंटरों के सीएचओ का कहना है कि जल्द आरोग्य समिति का गठन हो, ताकि सेंटरों का सही से संचालन हो सके। जिले में 619 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तो जन आरोग्य समिति का गठन हुआ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.