बक्सर, फरवरी 5 -- बक्सर। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में गुरुवार को डीएम साहिला ने सदर प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता की जांच की। इसके अलावा वहां साफ-सफाई व बिजली संचालन आदि के लिए उप निर्वाचन अधिकारी मनिरुल शेख को निर्देशित किया। मौके पर भवन प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.