बक्सर, अप्रैल 2 -- बक्सर। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से सदर प्रखण्ड परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई व बिजली संचालन आदि के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी मनिरूल शेख को निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में भवन प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता, सदर बीडीओ साधुशरण पाण्डेय व सीओ प्रशांत शांडिल्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.