पटना, जून 22 -- फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी स्थित एक निजी वेयर हाउस में शुक्रवार की देर रात घुसकर सात हथियारबंद डकैतों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 35 हजार नकद समेत करीब पांच लाख की संपत्ति लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने निजी वेयर हाउस के सभी आठ कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों का फतुहा अस्पताल में इलाज कराया गया। बदमाश वेयर हाउस में करीब तीन घंटे तक उत्पात मचाते रहे। सभी कर्मचारी बक्सर अटारी थाने के बसंतपुर गांव के रहने वाले हैं। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष सदलबल मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से छानबीन की। शुक्रवार की रात उस वेयर हाउस में सभी आठ कर्मचारी खाना खाकर सोए थे। रात करीब 12 बजे सात की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद बदमाश मेन गेट को तोड़कर गोदाम में घुसे और सभी को मारपीट कर ब...