बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- वेयर हाउस का राजनीति दलों के साथ डीएम ने किया निरीक्षण शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बेयर हाउस का शनिवार को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में डीएम आरिफ अहसन और एसपी बलिराम कुमार चौघरी द्वारा निरीक्षण किया गया। इसमें ईवीएम में रखी हुई है। हर तीन माह पर वेयर हाउस के कमरे का ताला खोलकर राजनीतिक दलों की उपस्थिति में निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान ईवीएम, वीवी पैट, सीसीटीवी कैमरे और दिवालों के सीलन की जांच की गई। जांच में सभी कुछ सही पाया गया और सभी राजनीतिक दल भी संतुष्ट दिखे। निरीक्षण में लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी, सीपीएम के जिला सचिव वीरबल शर्मा, माले के कमलेश प्रसाद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.