प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष ने सीओ पट्टी को प्रार्थनापत्र देकर जाति विशेष के नाम पर वेब सीरीज को लेकर आक्रोश जताया। सीरीज के निर्देशक सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक उर्फ बिंदु ने सीओ पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वेब सीरीज का नाम विवादित कर उसमें गलत प्रचार करना दिखाया गया है। निर्देशक ने समाज के सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने डायरेक्टर व उनकी पूरी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। सीओ पट्टी ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.