अलीगढ़, अगस्त 26 -- अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट (टीएंडपी) प्रकोष्ठ द्वारा "बेसिक्स ऑफ टैक्सेसन इन इंडिया" विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ चार्टर्ड एकाउंटेंट सूरज झा ने कर प्रणाली की जटिल अवधारणाओं को सरल ढंग से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर, बचत साधनों तथा वित्तीय साक्षरता के महत्व की जानकारी दी। टीएंडपी सेल के प्रभारी डा. विपिन कुमार ने कहा कि आज की पेशेवर दुनिया में कराधान की समझ केवल वित्त क्षेत्र के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए आवश्यक जीवन कौशल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.