बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बजिदपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के कॅरियर मार्ग दर्शन के लिए ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। कॉलेज के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित वेबिनार में गेट जॉब रेडी विषय पर कैरियर ग्रोथ ट्राइव के सहयोग से किया गया। मुख्य वक्ता व इंडस्ट्री एक्सपर्ट राजन के प्रसाद ने छात्रों को रिज्यूमे बिल्डिंग, इंटरभ्यू स्क्लिस और पर्सनल बांडिंग का गुर सिखाया। उन्होंने बताया कि कैसे सही रणनीति अपनाकर छात्र अपना ड्रीम जॉब हासिल कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ संदीप तिवारी ने सफल आयोजन की सराहना की और कहा कि हमारा प्रयास छात्रों को न केवल इंजीनियर बनाना है, बल्कि सफल प्रोफेशनल के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भ...