फतेहपुर, मार्च 7 -- फतेहपुर,संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना में पात्रों को जोड़ने के लिए एआई, रेटीना स्कैन से लेकर स्वयं से सर्वे कराने का विकल्प से पारदर्शिता आई है। इसके लिए एक और कदम उठाया गया है। अब ग्राम पंचायतवार सर्वेयरों की लिस्ट वेबसाइट पर डाल दी गई है। जिससे पात्र आसानी से सर्वेयरों से सर्वे करा सकते है। परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 816 ग्राम पंचायतों में सर्वेयरों द्वारा किया जा रहा है। जांच पुष्टि सहित 31 मार्च तक कार्य पूर्ण किया जाना है। बीडीओ, सर्वेयरों को जारी मानक के अनुसार पात्रों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिया जा रहा है। साथ ही आईजीआरएस शिकायत की जांच में पात्र चिन्हित परिवारों व जीरो पावर्टी में आवास के लिए चिन्हित परिवारों का सर्वे कराए जाने की बात कही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.