नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले वेबसाइट के भ्रामक डिजाइन (डार्क पैटर्न) के जरिए उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाली करीब एक दर्जन कंपनियों को नोटिस दिया था। इन कंपनियों पर डार्क पैटर्न इस्तेमाल करने का आरोप है। सरकार ने फिल्हाल सभी कंपनियों को खुद अपनी वेबसाइट से उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले डिजाइन को हटाने के लिए कहा है। कंपनियां दो सप्ताह के भीतर ऐसा करने में विफल रहती हैं, तो उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। महानिदेशक कर रहे हैं जांच : मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने जिन कंपनियों को नोटिस दिया है, उनके खिलाफ मिली शिकायतों की सीसीपीए के जांच विभाग के महानिदेशक जांच कर रहे हैं। यह जांच करीब दो सप्ताह में पूरी होने की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.