नई दिल्ली, जनवरी 4 -- वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद हालात तेजी से बदलते दिख रहे हैं। अमेरिका के लॉस एंजिल्स, लास वेगास, न्यूयॉर्क समेत कई शहरों में शनिवार को अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के विरोध में प्रदर्शन हुए। लॉस एंजिल्स इलाके में बारिश के बावजूद सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी रेनकोट पहने और छाते लिए हुए थे। प्रदर्शनकारी वेनेजुएला पर 'बमबारी तुरंत रोको' और 'तेल के लिए खून नहीं' जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर खड़े थे। एक व्यक्ति ने हाथ से लिखा पोस्टर पकड़ रखा था, जिस पर लिखा था 'युद्ध नहीं, ट्रंप नहीं।' इसी तरह का प्रदर्शन लास वेगास में भी देखने को मिला, जहां करीब 50 लोगों ने अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया। उधर, व्हाइट हाउस के बाहर भी लगभग 100 से अधिक लोग जुटे। उन्होंन...