मेरठ, सितम्बर 15 -- सरधना मोहल्ला त्यागान स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर की धर्मशाला में रविवार को ईश्वर वेद सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। सम्मेलन का संचालन प्रधान राजेन्द्र, उप प्रधान राधेश्याम, मंत्री अनिल कुमार, उप मंत्री सचिन कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष सचिन, सह कोषाध्यक्ष नितिन सहित विक्की, लक्की, नीरज, पीयूष, विपिन, चेतराम, कुलदीप और जगदीश आर्य आदि ने किया। यज्ञ के ब्रह्मा विजय पाल रहे, जबकि नितिन व चेतन ने यजमान की भूमिका निभाई। कथा वाचन का कार्य गजराज, विद्यासागर, कुसुम और गुड्डी ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मानव कल्याण हेतु यज्ञ और वेद प्रचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वेद संसार की प्रथम पुस्तक हैं, जो सत्य मार्ग दिखाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...