गौरीगंज, जुलाई 21 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता स्थानीय बार एसोसिएशन की तहसील इकाई के पुनर्गठन हेतु सोमवार को सम्पन्न हुए चुनाव में वेद प्रकाश शुक्ला को अध्यक्ष और राजीव कुमार तिवारी को महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। कुल 141 मतदाताओं में से 136 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में वेद प्रकाश शुक्ला को 77 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गुरु प्रसाद त्रिपाठी को 59 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार वेद प्रकाश शुक्ला ने 18 मतों से विजय प्राप्त की। वहीं महासचिव पद पर राजीव कुमार तिवारी को 71 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी पवन कुमार तिवारी को 65 मत ही मिल सके। इस प्रकार राजीव तिवारी ने 6 मतों से जीत दर्ज की। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका संतोष कुमार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.