बागपत, जून 13 -- शहर के दून पब्लिक स्कूल प्रांगण में वात्सल्य रत्नाकर मुनि 108 शिवानंद महाराज, मुनि 108 प्रशमानंद महाराज का मंगल प्रवचन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा भाग लिया गया। जैन मुनियों ने मंदिर जीर्णोद्धार को सबसे बड़ा धार्मिक कार्य बताया। प्रात: मुनि श्री ने भगवान श्री का अभिषेक एवं शांतिधारा कराई। कहा कि समय आ गया है, जब मंदिर का जीर्णोद्धार अति आवश्यक है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता देने का आह्वान किया। मुनि श्री ने कहा, एक-एक बूंद से ही सागर बनता है। हमें भी यथाशक्ति दान देकर अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग कर मंदिर निर्माण के साक्षी बनना चाहिए। समिति के अध्यक्ष बीरसेन जैन ने बताया कि अस्थाई वेदी में 19 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। मुनिश्री के सान्निध्य में यज्ञ मंडल विधान व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.