हाथरस, फरवरी 21 -- हाथरस। शहर के प्रसिद्ध श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन चौत्यालय मंदिर, हलवाई खाना में प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया के पावन सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय श्री शांति महावीर जिनबिम्ब द्वय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों की अनुपम छटा देखने को मिली। दिनभर मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। सुबह बेला में सर्वप्रथम मूलनायक भगवान का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। भक्तों ने मंगल मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद श्री याग महामण्डल आराधना विधान का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। विधान के उपरांत वेदी शुद्धि संस्कार कार्यक्रम संपन्न कराया गया। वेदी प्रतिष्ठा से पूर्व विशेष पूजन-अर्चना, मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.