बागपत, अक्टूबर 10 -- वेदांतिक इंटरनेशनल स्कूल अमीनगर सराय के खेल मैदान में भारतीय संस्कृति और लोक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। स्पिक मैके के सौजन्य से पुरुलिया छऊ नृत्य प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह नृत्य पूर्वी भारत की पारंपरिक कला का एक अत्यंत मनमोहक रूप है, जो मार्शल आर्ट, लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य की विशेषताओं को एक साथ पिरोता है। गुरुवार सुबह कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने इस नृत्य के माध्यम से भारतीय मिथकों और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत होते देखा। ऊर्जावान मुद्राएँ, ढोल-नगाड़ों की गूंज और नर्तकों का जोश दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। इस प्रस्तुति में तारापद राजक के नेतृत्व में ओडिशा के 16 अनुभवी कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान कालेज की प्रधानाचार्या सुधा शर्मा, पूर...