हापुड़, जून 9 -- गांव सरावा में सिद्ध संत बाबा बेलाराम की समाधि पर सोमवार को वेदपारायण यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों के अलावा काफी संख्या में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मुख्य यज्ञमान नितिन उपाध्याय और उनकी धर्मपत्नी ने अग्नि प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुित देते हुए यज्ञ की महत्ता को जाना। यज्ञ के मुख्य वक्ता राजेंद्र त्यागी ने कहा कि यज्ञ हमारी परंपरा हैं और विश्व कल्याण के लिए इस तरह के यज्ञों का हमारे वैदिक ग्रंथों और पुराणों में भी वर्णित हैं। उन्होंने बताया कि सरावा में प्रत्येक वर्ष यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया ...