फरीदाबाद, नवम्बर 10 -- पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पृथला के नजदीक तेज रफ्तार कार ने दो सगी बहनों की टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बहनें वेतन लेने के लिए कंपनी जा रही थीं। गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पलवल के राजीव नगर निवासी दशरथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी 41 वर्षीय बेटी अहिल्या पृथला गांव के पास एक कंपनी में काम करती थी। रविवार को अहिल्या अपनी छोटी बहन 21 वर्षीय ललिता के साथ कंपनी से अपना वेतन लेने जा रही थी। दोनों बहनें पलवल से ऑटो से पृथला के पास पहुंचीं। ऑटो से उतरने के बाद वे कंपनी जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.