वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय सोमवार को नाराज कर्मचारियों के नारों से देर तक गूंजता रहा। वे जून का वेतन रोके जाने की सूचना पर आक्रोशित थे। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त अक्षत वर्मा पर आरोप लगाया कि अपने घरों पर सौर ऊर्जा पैनल न लगाने पर यह कार्रवाई की। इससे करीब ढाई घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। नाराज कर्मचारियों ने पूरे परिसर में भ्रमण किया और नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले नगर निगम मुख्यालय में प्रस्तावित सौर ऊर्जा पैनल के पंजीकरण के लिए बुलाई बैठक का कर्मचारियों ने बहिष्कार किया। अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने जब कर्मचारियों को पंजीकरण कराने के लिए कहा तो कर्मचारियों ने पहले वेतन जारी करने की मांग रखी। इसपर कर्मचारियों और अपर नगर आयुक्त में नोकझोंक हुई। इसके बाद 100 से अधिक कर्मचारी विभिन्न विभागों...