मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वेतन भुगतान समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने शुक्रवार को शिक्षा कार्यालय के समक्ष धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि मार्च से ही हमलोगों को वेतन नहीं मिला है। शिक्षकों ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के तत्वावधान में यह धरना प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष श्यामनंदन सिंह ने कहा कि हमारी नौ सूत्री मांगे हैं, जिनपर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब यह जारी रहेगा। शिक्षकों ने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। शिक्षकों ने कहा कि अर्हता प्राप्त शिक्षकों को प्रमोशन देने, नियोजित शिक्षकों को भी विभागीय नियमावली के आलोक में प्रोन्नति देने, वित्तीय वर्ष 2022-23 से लेकर 2024-25 तक के लंबित बकाया वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.