गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले के अलग-अलग विद्यालयों के 12 अध्यापकों को अक्टूबर माह का वेतन अब तक नहीं मिल सका है। करीब डेढ़ महीने से वेतन लंबित रहने के कारण शिक्षक लगातार विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें पत्र भेजकर यह जानकारी दी गई है कि संबंधित धनराशि भेजी जा चुकी है, लेकिन कोषागार स्तर पर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राशि कहां अटकी है। शिक्षकों का कहना है कि ऑनलाइन और डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बावजूद लंबे समय तक वेतन का पता न चलना समझ से परे है। इससे शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि कई बार मूल्यांकन या अन्य कार्यों के भुगतान के दौरान शिक्षक अपने बैंक खाते में बदलाव कर देते हैं। ऐसे मामलों में वेतन किसी अन्य खाते में च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.