देवघर, जनवरी 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाईज फेडरेशन झारखंड देवघर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को भूख मार्च प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यह प्रदर्शन सफाई डीपो परिसर से निकलकर समाहरणालय गेट तक पहुंचा, जहां यह प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शन के बाद संघ के अध्यक्ष ने चार सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। मौके पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रदर्शन का नाम भूख मार्च है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मी भुखमरी के कगार पर चले गए हैं। इसलिए भूख मार्च प्रदर्शन कर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। डीसी को दिए गए मांग पत्र में यह जिक्र है कि नवंबर एवं दिसंबर माह 2025 का वेतन भुगतान आज तक नहीं किया गया। जिसके कारण दैनिक सफाई कर्मी, रोड कुली, वार्ड जमादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.