धनबाद, फरवरी 10 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में संचालित मां अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी के पूर्व कर्मी अख्तर हवारी ने आठ माह से लंबित वेतन भुगतान के साथ पुनः कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर सोमवार को अपने परिवार के साथ आउटसोर्सिंग का चक्का जाम कर दिया। इधर आंदोलन के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्लॉक दो क्षेत्र का विभागीय व आउटसोर्सिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा। बंदी के दौरान अख्तर हवारी अपने बाल बच्चों के साथ 14 नंबर हाजिरी घर के समीप स्थित अंधा मोड़ चौक पर सपरिवार डटे रहे। अख्तर हवारी ने बताया कि बकाया वेतन भुगतान के लिए कई बार उसने कंपनी व क्षेत्रीय प्रबंधन से गुहार लगाई। परंतु आज तक कोई हल नहीं निकला। इसी तरह बिना कारण नौकरी से हटा दिया गया। इससे उनके परिवार के सामने भूखमरी की स्थिति बन गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.