आगरा, मार्च 28 -- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने 50 या उससे अधिक श्रमिकों के नियोजन वाले इंजीनियरिंग उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों का वेतन शासन द्वारा पुनरीक्षित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शासन ने उक्त श्रेणी के इंजीनियरिंग उद्योगों का वेतन 14 सितंबर 2016 को पुनरीक्षित किया था। शासन ने अभी तक वेतन पुनरीक्षित नहीं किया है। बढ़ती महंगाई के कारण श्रमिकों को अपने परिवार को भरण पोषण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने श्रमायुक्त व प्रदेश के प्रमुख श्रम सचिव से वेतन शीघ्र पुनरीक्षित करने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...