नोएडा, मार्च 25 -- ग्रेटर नोएडा। महागुण माइवुड्स सोसाइटी में वेतन न मिलने के कारण मंगलवार को सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। उनका आरोप है कि मेंटेनेंस प्रबंधन ने फरवरी से उनका वेतन नहीं दिया। इसके कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में सफाई कर्मचारियों को फरवरी से वेतन नहीं मिला है। वहीं, मार्च को खत्म होने में भी छह दिन बचे हैं। ऐसे में कर्मचारी सोसाइटी में एकत्रित हुए और बेसमेंट में हड़ताल पर बैठे गए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनका वेतन नहीं मिलेगा, वह हड़ताल जारी रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.