संभल, जुलाई 12 -- एनकेबीएमजी कालेज में संविदा कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण व आर्थिक रूप से परेशान है। जिसके चलते सभी संविदाकर्मी शनिवर को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। एनकेबीएमजी कालेज में करीब 15 संविदाकर्मी है। जिनको दो माह से वेतन नहीं मिला है और इस माह के भी दस दिन गुजर चुके हैं। वेतन न मिलने से उनके सामने अर्थिक संकट पैदा हो गया है। बार-बार प्राचार्य व प्रबंधतंत्र से वेतन दिलाए दिलाए जाने की गुहार लगा चुके है, लेकिन अभी तक उनका वेतन नहीं मिला है। दोनों एक दूसरे पर टालमटोल कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि वेतन मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और धरना व हड़ताल करनी पड़ रही है। इस दौरान दिनेश सिंह, सुरेश चौहान, महक राजन, मयंक चंद्रा,संजीव, अंकित, अजय, मुन्नी, गीता, पुष्पा, पूनम, नीरज, सीता, राजेंद्र आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.