बहराइच, मार्च 26 -- पयागपुर। नगर पंचायत में तैनात कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। बुधवार को कार्यालय में नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव का कहना है कि दिसंबर में 61 कर्मचारियों को प्रशासक की ओर से वेतन दिया गया था, उन्हें जनवरी का वेतन दे दिया गया है। फरवरी का वेतन देने के लिए व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र वेतन दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 61 कर्मचारियों के अलावा 14 अन्य लोग वेतन की मांग कर रहे हैं। जबकि अभिलेखानुसार इन लोगों की कोई भी पत्रावली नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.