वाराणसी, मार्च 13 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। फरवरी माह का वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित इलेक्ट्रिक बसों के चालकों ने गुरुवार को मिर्जामुराद स्थित चार्जिंग स्टेशन पर बसें खड़ी कर दीं। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बसें अपने रूटों पर नहीं गईं। चालकों ने कहा कि संचालनकर्ता कम्पनी के अधिकारियों की मनमानी से होली का रंग बदरंग हो गया। शहर और आसपास 50 इलेक्ट्रिक बसों का प्रतिदिन संचालन होता है। बसें चलाने के लिए 110 चालक तैनात हैं। बसों को चार्ज करने के लिए मिर्जामुराद बाजार के पास चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। बसों का संचालन और मेंटेनेंस ग्रीन सेल कम्पनी के जिम्मे है। जबकि वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) मॉनीटरिंग करती है। चालकों का कहना है कि संचालनकर्ता कम्पनी के अधिकारियों ने होली से पहले फरवरी माह का वेतन देने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.