बोकारो, अगस्त 11 -- गोमिया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई मजदूर बिहार के गया के बेला (बेलहाड़ी) में काम करने के बाद वेतन नहीं मिलने से भाग कर घर लौट आए हैं। मजदूरों में तुलबुल के भोला केवट, संतोष महली, मनोज कुमार व संजय महली, जमकडीह के धनंजय महली, कामेश्वर महली, लालचंद महली, गिरिडीह के, कसमार के दशरथ करमाली, मंटू करमाली, विक्की करमाली व मिथुन करमाली, जैनामोड़ के बलराम करमाली व राकेश महली, खैराचातर के रितु रजवार, मानपुर बनिया व गोपाल महली और रामगढ़ चितरपुर के मजदूर शामिल हैं। बताया कि वे सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। वहां काम करने के बाद वेतन नहीं मिलने से भाग कर लौट आए हैं। बताया कि सभी मजदूर गौरव कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने गए थे। मजदूरों का आरोप है कि 21 जुलाई से 30 जुलाई तक काम कराने के बाद कंपनी मालिक ने सिर्फ खाने...