कानपुर, फरवरी 4 -- वेतन अवरुद्ध होने से नाराज शिक्षक 9 को देंगें धरना कानपुर देहात, संवाददाता। चल अचल संपत्ति का विवरण न देने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध करने के मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। शिक्षक संगठन 9 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना देगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों का वेतन रोके जाने के मामले में पुरजोर विरोध का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि शासन के निर्देश में परिषदीय शिक्षकों को चल अचल संपत्ति भरने की कोई बाध्यता नहीं है। इसके बाद भी शिक्षकों का वेतन रोका जाना अफसरों की ताना शाही का प्रतीक है। शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन देकर वेतन जारी न होने पर 9 फरवरी को जिले भर के शिक्षक बीएसए कार्यालय प...