मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के 17 अनुदानित कॉलेजों में काम करने वाले 1100 शिक्षक और 700 शिक्षकेतर कर्मचारी वेतनमान की आस लगाए बैठे हैं। इन कॉलेजों में पढ़ाने वाले सैकड़ों शिक्षक वेतनमान के इंतजार में रिटायर हो गए हैं तो कई रिटायरमेंट की कतार में आ गए हैं। ये शिक्षक अनुदान का भी संकट झेल रहे हैं। इन कॉलेजों को मिलने वाली अनुदान राशि भी कई वर्षों से बकाया है। वर्ष 2012 से 2017 तक डेढ़ करोड़ रुपये के बाद मिलने वाली अनुदान राशि सरकार ने अब तक नहीं दी है। इस अवधि का करीब 60 करोड़ का अनुदान बकाया है। वहीं, वर्ष 2017 से 2025 तक करीब डेढ़ अरब रुपये बकाया हैं। बीते आठ साल से अनुदान नहीं मिलने से ये शिक्षक काफी परेशान हैं। बीआरएबीयू के अंतर्गत चलने वाले अनुदानित कॉलेजों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी काफी परेशान हैं। जिस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.