पूर्णिया, जनवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित वेट वार 2025 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 29 से 31 दिसंबर तक एनआईटी पटना परिसर में भव्य रूप से किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने की नोट स्पीकर के रूप में सहभागिता दी तथा उद्घाटन सत्र में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कुलपति ने सम्मेलन में ड्रिप इरिगेशन में मृदा आर्द्रीकरण पैटर्न का संख्यात्मक मॉडलिंग विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए सतत विकास के लिए जल संसाधन प्रबंधन, आर्द्रभूमि संरक्षण तथा आधुनिक तकनीकी समाधानों की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन के दौरान देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार...