मथुरा, अक्टूबर 10 -- थाना सदर अंतर्गत गांव माधोपुर के समीप वेटेरिनरी विवि की भूमि पर पशु चराने को लेकर गुरुवार सुबह यादव व जाटव समाज के लोगों में विवाद हो गया। इसमें ईट पत्थर भी फिंके। इस विवाद में दोनों ओर के छह लोग घायल हो गये। गांव माधोपुर, सदर बाजार क्षेत्र में वेटेरिनरी विवि की काफी जमीन है। इस जमीन पर आसपास के लोगों के पशु भी चरने आते हैं। एक-दूसरे पर पशु चराने का आरोप लगाते हुए गुरुवार सुबह करीब नौ बजे सर्वेश यादव और मैदान सिंह के मध्य विवाद हो गया। गाली गलौज के साथ दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव हो गया। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। विवाद की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार अश्वनी कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी की। इस दौरान उन्होंने घायलों को उपचार को अस्पताल भिजवाया। घायलों में एक पक्ष की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.