साहिबगंज, फरवरी 2 -- साहिबगंज। विश्व आद्र भूमि दिवस पर सोमवार को पीएम श्रीजवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को वन प्रमंडल के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार, डीसी हेमंत सती, एसपी अमित कुमार सिंह, विशिष्ठ अतिथि डीएफओ प्रबल गर्ग व पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार सिंह ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत पौधा देकर व शॉल ओढ़ा किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर क्विज प्रतियोगिता में जिला के 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने कहा कि सतत व समग्र विकास के लिए जागरुकता जरूरी है। आज के बच्चे कल किशोर व युवा बनेंगे। अपने पर्यावरण व परिस्तिथिकी के बारे में ऐसे ही जागृत रहें तो आ...