गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में वेटलैंड्स दिवस अभियान के तहत सुखराली तालाब से सफाई अभियान की शुरुआत की। इस 30 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे बहुमूल्य जल निकायों को पुनर्जीवित करना और वेटलैंड्स के महत्व को समझाना है। इस अवसर पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. बलप्रीत सिंह और संयुक्त आयुक्त अखिलेश कुमार यादव ने अभियान की शुरुआत की और कहा कि यह पहल जल निकायों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दो फरवरी को हर साल विश्व वेटलैंड्स दिवस मनाया जाता है, जो वेटलैंड्स पर कन्वेंशन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय हमारे साझा भविष्य के लिए वेटलैंड्स की रक्षा करना है, जो वेटलैंड्स के जैव विविधता के साथ-साथ हमारे समुदायों, उद्योगों और सांस्कृतिक विरासत में महत्वपूर्ण भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.