गौरीगंज, फरवरी 2 -- अमेठी। सोमवार को वन विभाग ने जिले के गौरीगंज स्थित चंदवा ताल, मुसाफिरखाना स्थित कादूनाला वेटलैंड, अमेठी के बड़ैया ताल व पिंडोरिया ताल पर अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस व बर्ड वाचिंग डे मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को तरह-तरह के पक्षियों को दिखाया गया और उनके बारे में जानकारी दी गई। चंदवाताल गौरीगंज में आयोजित बर्ड वांचिंग कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय हरखपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। बर्ड वाचिंग के दौरान छात्र-छात्राओं ने वेटलैंड में मौजूद सारस, गौरैया, हेरान, बुलबुल, मैना, नीलकंठ, बगुला, डुबडुबी सहित कई तरह की पक्षियों को देखा। कार्यक्रम स्थल पर छात्र-छात्राओं में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया। जिसमें पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थ...