गया, सितम्बर 27 -- अंतर महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गया कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। शनिवार को बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बताया कि प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 2 स्वर्ण, 2 रजत, और पुरुष वर्ग में 1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य पदक हासिल किए। कॉलेज के अभिषेक कुमार ने 243 किलोग्राम उठाकर स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में कृति सिंह और अनुष्का शर्मा ने स्वर्ण पदक, जबकि सलोनी सिंह और खुशी कुमारी ने रजत पदक जीतकर महिला वर्ग में कॉलेज का नाम रोशन किया। पुरुष वर्ग में अंकुश कुमार और ईश्व्या ने रजत पदक, जबकि राहुल कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। शनिवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चन्द्र ने खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित करते हुए बधाई दी। पीटीआई ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.