सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वेटरेंस इंडिया की बैठक गुरुवार को संघ के कार्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विष्णु महतो ने की। बैठक में खूंटीटोली के रिटायर्ड सुबेदार तपेश्वर नायक और गरजा के एक सदस्य की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद बैठक में पेंशन की रुकावट को दूर करने, पीपीओ नम्बर से पुन: जीवन प्रमाण पत्र, बैंक खाता को डीएसपी पेंशन गोल्ड में परिवर्तित करने, आंठवा पे कमीशन की जानकारी आदि विषयों पर विंदुवार चर्चा की गई। बैठक में जिप सदस्य शांतिबाला केरकेटटा, विश्राम बाड़ा, प्रहलाद मांझी, फ्रेंकलीन तिर्की आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.