रांची, नवम्बर 12 -- रांची। पूर्व सैनिकों का संगठन वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड अपने कार्यालय हेहल अंचल ऑफिस के पास विशेष बैठक कर देश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। कहा कि दिल्ली में हुए भयानक विस्फोट से 10 से ज्यादा बेकसूर मारे गए। 20 से अधिक घायल हुए। संगठन ने देश को अस्थिर करने वाली असामाजिक तत्वों के विरोध में झारखंड में अपने आर्मी, नेवी, एयरफोर्स के समस्त सदस्यों के साथ इस घटना की घोर निंदा की। बैठक में संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव एमपी सिन्हा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता संजीत सिंह आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...