रांची, सितम्बर 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा संकाय और वेटनरी कॉलेज की ओर से 27 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाएगा। इसमें कुत्तों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी और रेबीज का नि:शुल्क वैक्सीन लगाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा, जिसमे छात्र-छात्राओं की भी भागीदारी रहेगी। इच्छुक पशु प्रेमी अपने कुत्तों के लिए इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठा सकते हैं। वेटनरी क्लिनिकल कॉम्प्लेक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि इस वर्ष के लिए विश्व रेबीज दिवस का विषय- अभी कार्य करें: आप, मैं, समुदाय, है। यह टीकाकरण, जागरुकता और समय पर उपचार के माध्यम से रेबीज को खत्म करने के लिए सामूहिक कार्रवाई पर केंद्रित है। यह दिवस फ्रांसीसी सूक्ष्म-जैवविज्ञानी लुई पाश्चर के सम्मान में मनाया जाता है, जिन...