गोरखपुर, अगस्त 1 -- गोरखपुर। शास्त्री चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार की रात वेज थाली में हड्डी मिलने से हंगामा हो गया। ग्राहक ने विरोध किया तो रेस्टोरेंट संचालक से बहस हो गई। हंगामा देख संचालक ने पुलिस को सूचना दी। कैंट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को समझा कर शांत कराया। गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ लोग गुरुवार की रात शास्त्री चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। शशांक सिंह ने बताया कि छह लोग डिनर के लिए पहुंचे थे। कुछ लोग वेज खाने वाले थे तो कुछ नॉनवेज। दोनों अलग ऑर्डर किया गया था। लेकिन वेज थाली में हड्डी मिल गई। इसके बारे में रेस्टोरेंट संचालक को जानकारी देने के लिए बुलाया गया तो टीम का एक सदस्य पहुंचा। आरोप है कि उसने बात नहीं सुनी। ग्राहक अमर सिंह ने कहा कि सावन में वेज थाली का ऑर्डर दिया लेकिन मनच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.