उन्नाव, अप्रैल 21 -- उन्नाव। ई-कवच पोर्टल पर परजीवियों द्वारा फैलाई जाने वाली बीमारियों से पीड़ित मरीजों का डेटा अपलोड किया जा रहा है। इन मरीजों को डॉक्टरों द्वारा जांच कर उपचार किया जाना है। हालांकि जिले में ऐसा नहीं हो रहा है। पोर्टल पर अपलोड की गई सूची में शामिल 104 मरीजों को अबतक उपचार नहीं मिल सका है। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरुक करने के लिए जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें आशा व एएनएम कार्यकर्ता घर घर जाकर दिमागी बुखार, परजीवियों द्वारा फैलाई जाने वाली बीमारियां, क्षय रोग, कुष्ठ, फाइलेरिया, काला अजार समेत अन्य बीमारियों से बचाव के तरीकों की जानकारी देंगी। इन बीमारियों के लक्षण वाले मरीजों का डाटा ई कवच पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा। अभियान के तहत अबतक जिले में 180 मरीजों का डाट...