लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ। सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास), रेलवे बोर्ड एवं भारत सरकार के पदेन सचिव हितेंद्र मल्होत्रा ने सोमवार को आरडीएसओ का दौरा किया। इलेक्ट्रॉनिक इन-मोशन वेइब्रिज की समीक्षा की। इसे और सटीक बनाने के लिए नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। हितेंद्र मल्होत्रा और महानिदेशक/आरडीएसओ उदय बोरवणकर ने आरडीएसओ अधिकारियों एवं अनुमोदित आपूर्तिकर्ताओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक इन-मोशन वेइब्रिज (ईआईएमडब्ल्यूबी) के प्रदर्शन की समीक्षा की। ईआईएमडब्ल्यूबी रेलवे में मालगाड़ियों के गतिशील भार मापन के लिए एक महत्वपूर्ण स्थापना है। इनका सुचारु संचालन न केवल ट्रेन संचालन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि मालगाड़ियों के सही भाड़ा निर्धारण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने वेइब्रिज की विश्वसनीयता, सटीकता और वर्तमान 15 किमी/घं की मापन गति में वृद्धि के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.