आगरा, अप्रैल 23 -- अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के आगमन को लेकर ताजमहल आम सैलानियों के लिए बुधवार को दोपहर 12 बजे तक बंद था। ऐसे में सैलानी भी ताजमहल के दीदार को नहीं पहुंचे। पश्चिमी गेट दोपहर तक सन्नाटे में रहा। जैसे ही उप राष्ट्रपति का काफिला वहां से निकला, उसके एक घंटे बाद सैलानियों के लिए ताजमहल खोल दिया गया। सूचना मिलते ही सैलानियों का आवागन शुरू हो गया। देर शाम से भीड़ उमड़ना शुरू हुई। लोगों का कहना था कि गर्मी का मौसम है। सुबह और शाम को सैलानियों की भीड़ रहती है। सुबह ताजमहल बंद होने से शाम को भीड़ बढ़ी है। गर्मियों के सीजन में सुबह से ही ताज पर देशी-विदेशी सैलानियों का आना शुरू हो जाता है। सुबह ठंडे-ठंडे में वे ताजमहल घूमना पसंद करते हैं। दोपहर में तापमान बढ़ने से पत्थर गर्म हो जाता है। यहां तापमान काफी बढ़ जाता है। सैलानियो...