मोतिहारी, दिसम्बर 4 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत फुटपाथ के दुकानदारों व वेंडरों की समस्या समय के साथ बढ़ती जा रही है। शहर के विभिन्न चौराहों व सड़क किनारे ठेला लगाकर आजीविका चला रहे वेंडरों के समक्ष अब आर्थिक संकट उत्पन्न होने लगा है। मगर, वेंडरों की पीड़ा सुननेवाला कोई नहीं है। मोतिहारी फुटपाथ दुकानदार संघ (टी.एल.एफ.) के अध्यक्ष नंदलाल कुमार व सचिव मो. फिरोज ने बताया कि शहर में आठ वेंडिंग कमेटी बनी है। करीब 3000 वेंडर (दुकानदार) सर्वेक्षित किए गए हैं। सभी वेंडरों को निगम से आईकार्ड व स्थाई व्यवस्था का आश्वासन भी मिला था। मगर, उनकी स्थिति में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। वेंडिंग जोन अधूरा है तथा उजाड़ का डर हमेशा सताते रहता है। वेंडरों को व्यवस्थित करने का प्रावधान : पथ विक्रेता अधिनियम - 2014 के अनुसार सभी सर्वेक्षित वेंडरों को उजाड़ने से पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.