शाहजहांपुर, मई 31 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में संपन्न हुई। बैठक में योजना की प्रगति, क्रियान्वयन और कनेक्शन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। यूपी नवकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा संचालित इस योजना के तहत जनपद में 20,000 घरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। सीडीओ ने योजना की वर्तमान स्थिति पर असंतोष जताते हुए बताया कि कनेक्शन की संख्या अपेक्षित स्तर से कम है और कनेक्शन प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों को कड़ा निर्देश दिया कि हर वेंडर प्रतिदिन न्यूनतम एक कनेक्शन अवश्य स्थापित करे। उन्होंने कहा कि यह जनहित से जुड़ा मामला है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.