लखनऊ, मार्च 20 -- शहर के चिकित्सा संस्थानों और अस्पताल में वेंटिलेटर के लिए शाहजहांपुर का एक युवक तड़पता रहा। तीमारदार उसे एंबुलेंस में लेकर अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन वेंटिलेटर कहीं नहीं मिला। आखिर में युवक को बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। शाहजहांपुर के जंगबहादुरगंज निवासी अंकुर (25) बरेली में सड़क हादसे में बुधवार को गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। तीमारदारों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां वेंटिलेटर न होने पर सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी वेंटिलेटर नहीं मिला। अस्पताल के डॉक्टरों ने वहां से मरीज को एंबुलेंस से वेंटिलेटर सपोर्ट पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। तीमारदार उनको लेकर पहले केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। तीमारदारों का आरोप है कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.