पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान और जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार चतुर्थ के मार्गदर्शन में गांधी प्रेक्षागृह में केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा जन सामान्य के लाभ के लिए सचालित विभिन्न योजनाओं के चिन्हित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ कार्यक्रम 22 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। बैठक में प्राधिकरण के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि मेगा शिविर में उपस्थित आम जनमानस को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया जाएगा। 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य विभागों द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान...