कौशाम्बी, फरवरी 20 -- 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सकुशल आयोजन को लेकर जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ न्यायालय सभागार में बैठक की। इस बावत अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश ने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लिया जाय। काय्रकम में अधिक से अधिक लोगों की प्रतिभागिता कराकर सफल बनाया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आस्था मिश्रा ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में जिले के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं ...